HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पोषण माह का रंगारंग समापन, शिक्षकों ने बच्चों को बांटे...

अल्मोड़ा : पोषण माह का रंगारंग समापन, शिक्षकों ने बच्चों को बांटे उपहार

ADVERTISEMENTS

बाल विकास परियोजना भैसियाछाना का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बाल विकास परियोजना भैसियाछाना के तत्वाधान में आयोजित पोषण माह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। इस अवसर पर महिलाओं को बच्चों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ ही बच्चों को उपहार भी दिए गए।

पोषण माह के आयोजन में तमाम गणमान्य जन शामिल हुए। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वन स्टाप प्रभारी नीमा साह ने सेंटर के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को यहां पर रहने—खाने की सुविधा प्रदान की जाती है। पोषण के पांच सूत्रों की जानकारी भी दी गई। ग्राम प्रधान व शिशु मंदिर के अध्यापक द्वारा बच्चों को उपहार प्रदान किये गए।

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ पोषण माह का समापन हुआ। समापन समारोह में सुपरवाइजर डिंपल, मंजू, सुनीता, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिका उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments