HomeBreaking Newsउत्तराखंड : 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 82.66 लाख 644...

उत्तराखंड : 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 82.66 लाख 644 वोटर, मतदान प्रक्रिया जारी

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान अब तक शांतिपूर्वक चल रहा है। इस बार 82 लाख 66 हजार 644 मतदाता प्रदेश में कुल 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगें।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश की कुल 70 विधानसभा सीटों से 632 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज 82,66,644 मतदाता करने जा रहे हैं। उत्तराखंड में कुल 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष और 39 लाख 32 हजार 995 महिला के साथ 40 अन्य वोटर शामिल हैं। वहीं 94471 सर्विस वोटर भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। BJP, Congress और आप के 70-70 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा के 60, सपा के 56 और उक्रांद के 46 प्रत्याशियों के अलावा 260 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं। प्रदेश में 776 अतिसंवेदनशील (क्रिटिकल), 1050 संवेदनशील (वलनरेबल) और 173 विशेष निगरानी मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं।

राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 11 हजार 697 है। इनकी सुरक्षा हेतु 50 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी कर रहे हैं। संवेदनशील केंद्रों का चिन्हीकरण के उपरांत रिजर्व फोर्स भी रखी गई है। यहां सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो कि शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments