HomeUttarakhandAlmoraRanikhet News : 27 फरवरी को रानीखेत आ रहे सीएम त्रिवेंद्र सिंह...

Ranikhet News : 27 फरवरी को रानीखेत आ रहे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्वागत तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 फरवरी को दोपहर 02 बजे रानीखेत पहुंच रहे हैं। वह यहां कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा की यहां हुई बैठक में स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिला महामंत्री भाजपा अल्मोड़ा प्रेम शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा कि 27 फरवरी को दोपहर 02 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रानीखेत आयेंगे। यहां वह ‘कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग करेंगे। उनका रात्रि विश्राम रानीखेत में होगा और 28 फ़रवरी को द्वाराहाट में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, मदन सिंह मेहरा, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, महामंत्री ललित मेहरा, जगदीश अग्रवाल, नगर मंत्री संजय पंत, विनोद कुमार, प्रकाश कुवारबी, पूर्व नगर अध्यक्ष हंस आदत बावड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा पांडे, सीमा जयासवाल, चंपा भंडारी, रामेश्वर गोयल, सुल्तान खान, प्रदीप बिष्ट, पावस जोशी, कमल कुमार, विपिन भार्गव आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments