डिजिटल मीडिया की ख़बर का सीएम ने लिया संज्ञान, बीमार को दिए 01 लाख नगद

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी जरूरतमंदों की मदद और आदर्श पत्रकारिता की दिशा में डिजि​टल मीडिया भी ​अहम भूमिका निभा रहा है। मु​ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

जरूरतमंदों की मदद और आदर्श पत्रकारिता की दिशा में डिजि​टल मीडिया भी ​अहम भूमिका निभा रहा है। मु​ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल मीडिया/वेब पोर्टल में प्रकाशित एक ख़बर का संज्ञान लेते हुए ब्रेन हैमरेज के चलते नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मदद को 01 लाख रूपये की नगदी धनराशि प्रदान की है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपाल शर्मा पुत्र स्व. राम प्रकाश शर्मा, हाल निवासी धान मिल रोड, नई आईटीआई के पास, आनंद एकेडमी के सामने, मुखानी तहसील, हल्द्वानी को 01 जून को ब्रेन हैमरेज हो गया। जिसके बाद उपचार हेतु वह वर्तमान में गम्भीर परिस्थितियों में आईसीयू वार्ड सफदरगंज अस्पताल नई दिल्ली में भर्ती हैं।

गोपाल शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता शर्मा एवं दो नाबालिक बेटियां आदिति उम्र 08 वर्ष, प्रज्ञा उम्र 07 वर्ष हैं। इस सम्बन्ध में डिजिटल मीडिया पर एक वायरल ख़बर का संज्ञान लेते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पीड़ित के उपचार एवं सहायता हेतु रूपये 01 लाख की नकद धनराशि सीएसआर मद से प्रदान की गई।

Click To Read :- साहस को सलाम: ‘रालमघाटी’ की 85 किमी पैदल यात्रा कर लौटे डा. मिराल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *