HomeUttarakhandAlmoraसीएम साहब, खटीमा-हल्द्वानी क्यों, कभी कार से अल्मोड़ा भी आयें : देवा...

सीएम साहब, खटीमा-हल्द्वानी क्यों, कभी कार से अल्मोड़ा भी आयें : देवा भाई

⏩ सीएम धामी के खटीमा-हल्द्वानी मार्ग की दशा पर दिए बयान पर किया कटाक्ष

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने हल्द्वानी दौरे के दौरान खटीमा-हल्द्वानी मार्ग की बदहाल दशा का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि कभी मुख्यमंत्री हल्द्वानी से अल्मोड़ा मार्ग का दौरा भी करें और यहां की सड़की दशा के बारे में भी दो शब्द कहें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस हल्द्वानी दौरे के दौरान कहा कि वह खटीमा से कार से हल्द्वानी आये और उन्होंने सड़कों पर काफी गड्ढे देखे। जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी जारी किये। देवा भाई ने मुख्यमंत्री से अनुरोध कि सीएम धामी एक बार हल्द्वानी से अल्मोड़ा भी कार द्वारा आने का कष्ट करें। तब वह देखेंगे की उत्तराखंड के इस राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा विगत चार-पांच सालों से क्या बनी हुई है। दीपेश चंद्र जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच यदि सीएम कार से दौरा करेंगे तो निश्चित रूप से यहां की यथार्थ स्थिति को खुद अपनी आंखों से देख पायेंगे। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि इस मार्ग की दशा इतनी खराब हो चुकी है कि रोजाना दो-चार वाहन गड्ढे युक्त सड़कों के चलते सड़क पर ही खराब होकर खड़े हो जाते हैं। कई वाहनों के टायर पंचर हो जाया करते हैं और दोपहिया वाहन चालकों का इस मार्ग पर रपटना तो आम बात हो चुकी है। देवा भाई ने कहा कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच के सीएम साहब के कार से दौरे का जनता बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। ज्ञात रहे कि खटीमा से हल्द्वानी दौरे पर दिए गये बयान के बाद सीएम धामी सोशल मीडिया में भी जमकर ट्राल हो रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में उनसे एक बार हल्द्वानी टू अल्मोड़ा कार से दौरा करने की मांग करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments