HomeUttarakhandDehradunUK : शौर्य की पुस्तक 'कोरोना वॉरियर्स' का सीएम ने किया विमोचन,...

UK : शौर्य की पुस्तक ‘कोरोना वॉरियर्स’ का सीएम ने किया विमोचन, मिली सराहना

  • कोरोना पर केंद्रित देश का पहला बाल कहानी संग्रह है ‘कोरोना वॉरियर्स’
  • शौर्य की अब तक 13 पुस्तकें प्रकाशित
  • शौर्य की रचना धर्मिता को सीएम ने सराहा

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड के युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तक कोरोना वॉरियर्स का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ललित शौर्य की रचना धर्मिता प्रभावित करती है। उन्होंने कम उम्र में उत्कृष्ठ साहित्य रचा है। शौर्य हिंदी के उन्नयन व बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

ललित शौर्य ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स कोरोना पर केंद्रित देश का पहला बाल कहानी संग्रह है। इसमें बच्चों व बड़ो को कहानी के माध्यम से कोरोना से बचने व कोरोना काल में किये जाने वाले व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई है। शौर्य ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि ललित शौर्य की अब तक 13 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पर अनेकों सम्मानो से सम्मानित किया जा चुका है।

शौर्य की कहानियों का अनुवाद अंग्रेजी, मराठी, कन्नड़, तेलगु, मलायलम समेत आठ भाषाओं में हो चुका है। शौर्य की रचनाएं नियमित रूप से देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पवन पांडेय, प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा, एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार गोयल, प्रधानाचार्य अर्चना गोयल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments