HomeBreaking NewsUK Breaking : मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को मिला अज्ञात शव,...

UK Breaking : मार्निंग वॉक पर निकले लोगों को मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार के बिल्केश्वर कॉलोनी में एक अज्ञात शव मिला है। शव किसी युवक का है, जिसकी आयु लगभग 30 साल के करीब आंकी जा रही है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिल्केश्वर कॉलोनी के पास एक लाश देखी। जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी: नाबालिग लड़की से ​पुलिस कर्मी ने की छेड़छाड़, पब्लिक ने जमकर कूटा, एसएसपी ने दिये निलंबन के आदेश

पुलिस के अनुसार मृतक की आयु करीब 30 साल होगी। उसके एक हाथ पर अमित लिखा है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने ताया कि शव की शिनाख्त करने के प्रयास हो रहे हैं। मृतक के हाथ में अंकित लिखा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में फिलहाल जांच पूरी होने तक कुछ नही कहा जा सकता है। पुलिस कार्रवाई जारी है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां तेज रफ्तार वाहन समा गया नहर में, चालक की मौत

Uttarakhand : वीकेंड पर घूमने आए थे ऋषिकेश लेकिन हो गई अनहोनी, गंगा में बहे दो पर्यटक, सर्च ऑपरेशन जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments