HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड : सीएम धामी बोले, भाजपा सत्ता में आते ही लाएगी 'यूनिफार्म...

उत्तराखंड : सीएम धामी बोले, भाजपा सत्ता में आते ही लाएगी ‘यूनिफार्म सिविल कोड’

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भाजपा की नई सरकार आने पर शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सरकार यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) के लिए मसौदा तैयार करने को समिति बनाएगी, जिससे राज्य में जल्द से जल्द सिविल यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक कमेटी गठित कर ‘यूनिफार्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।

इसके साथ ही यूनिफार्म सिविल कोड सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने के साथ ही लैंगिक न्याय को भी बढ़ावा देगा। महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने के साथ ही ये राज्य की असाधारण सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करेगा।

यह समान नागरिक संहिता उन लोगों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक कदम होगा जिन्होंने हमारे संविधान को बनाया और संविधान की भावना को मजबूत किया। यह सभी नागरिकों के लिए यूसीसी प्रदान करने वाले अनुच्छेद 44 की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम होगा।

हल्द्वानी : 12 फरवरी की शाम 6 बजे थम जाएगा प्रचार-प्रसार

Haldwani Breaking : 14 फरवरी चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश – डीएम गर्ब्याल

उत्तराखंड : हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं इस तारीख से होंगी शुरू – देखिए टाइम टेबल

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments