उत्तराखंड : ग्रामीण पृष्ठभूमि के होनहार छात्र प्रांसूर्य का NDA में चयन

0

Student Pransurya’s selection in NDA


ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER

ग्रामीण पृष्ठभूमि के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में अध्यनरत होनहार छात्र प्रांसूर्य भट्ट का एनडीए National Defence Academy (NDA) में चयन हुआ है। छात्र एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

उल्लेखनीय है कि Rudraprayag जनपद अंतर्गत अगस्त्यमुनि ब्लॉक के गुनाऊं गांव निवासी प्रांसूर्य के पिता शिव प्रसाद भट्ट ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद से रिटायर्ड हैं तथा उनका पांच पुत्र—पुत्रियों का भरा—पूरा परिवार है।

प्रांसूर्य बचपन से ही काफी होनहार रहे हैं। अपने पिता व अन्य परिजनों एवं गुरुजनों के दिशा—निर्देश में काफी लगन से पढ़ाई की। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में रहते हुए उन्होंने जो मेहनत की उसी की बदोलत उन्हें यह सफलता मिली है। 05 भाई—बहनों में सबसे छोटे प्रांसूर्य ने बीते साल Sainik School Ghorakhal से 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वह NDA की तैयारी में जुट गये थे।

ज्ञात रहे कि प्रांसूर्य ग्राम गुनाऊं तिलवाड़ा के मूल निवासी हैं, जबकि उनके माता-पिता इन दिनों रुद्रप्रयाग में रह रहे हैं। छात्र प्रांसूर्य ने बताया कि एनडीए में जाने का सपना उन्होंने बचपन से ही देखा था। वह फौज में रहकर देश के काम आना चाहते हैं। उनके पिता शिव प्रसाद भट्ट ग्रामीण बैंक से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता लक्ष्मी भट्ट प्राथमिक विद्यालय रौठिया में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं। छात्र की इस सफलता पर तमाम लोगों ने उन्हें व उनके माता—पिता को बधाई देते हुए प्रांसूर्य के उज्जवल भविष्य की कामना की है। News WhatsApp Group Join Click Now

ADVERTISEMENTS