HomeBreaking Newsस्वच्छता पखवाड़ा : प्रा. स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में चला सफाई अभियान

स्वच्छता पखवाड़ा : प्रा. स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में चला सफाई अभियान

📌 चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप के निर्देशन में आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/बेतालघाट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत विशेष सफाई अभियान का संचालन किया गया। साथ ही ग्रामीणों को कूड़े से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्देशों के बाद सभी विभाग स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप के निर्देशन में अभियान का संचालन हुआ।

सभी चिकित्सा कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर अपने परिसर व आसपास की सफाई की। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के कूड़े व अन्य गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस दौरान ब्लॉक कम्यूनिटी मोबलाईजर प्रकाश पांडे, चंद्रा बोहरा, निहारिका, डॉ. पूजा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Breaking: आरोपी पर दोषसिद्ध, 20 साल के कठोर कारावास की सजा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments