HomeBreaking Newsहल्द्वानी के इन इलाकों में अगले दो दिन नहीं आएगा पानी, कर...

हल्द्वानी के इन इलाकों में अगले दो दिन नहीं आएगा पानी, कर लें इंतजाम

हल्द्वानी समाचार | एक तरफ गर्मी की मार और दूसरी तरफ शहर में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं, वहीं अब हल्द्वानी के कई इलाकों में अगले दो दिन तक पानी नहीं आएगा। वजह वाकवे माल (Walkway Mall) के पास पाइपलाइन शिफ्ट की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

कल 17 जून की सुबह से 18 जून की शाम तक शीशमहल, डिग्री कॉलेज, बद्रीपुरा, नबावी रोड, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर, कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड, बरेली रोड, रेलवे बाजार, राजपुरा आदि समीपवर्ती क्षेत्रों पानी नहीं आएगा। इसलिए सभी लोग अगले दो दिन के लिए समुचित रूप से पानी का भंडारण कर लें। हालांकि, जल संस्थान टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करेगा।

जनता से सहयोग की अपील

इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लोशाली ने बताया कि इस दौरान नैनीताल रोड में वाकवे माल के पास देवखड़ी नाले की सफाई व पुनर्निर्माण कार्य के अंतर्गत जल संस्थान की मुख्य एवं वितरण पाइपलाइन शिफ्ट की जाएगी। नई बिछाई जा रही पाइपलाइन में इंटरकनेक्शन कार्य पूर्ण होने के बाद 18 जून की शाम को सप्लाई चालू करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ईई ने जनता से सहयोग की अपील की है।

उत्तराखंड दुःखद: यहां पांच दोस्तों में से दो की डूबने से मौतClick Now
रामनगर: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दो पड़ोसियों को बस ने रौंदा, मौके पर मौतClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments