HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : मंगलवार को भी जारी रहा कल्पना कृति जन महिला...

Almora News : मंगलवार को भी जारी रहा कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति का सफाई अभियान, रामलीला मैदान व आस—पास हुआ संचालित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा द्वारा संचालित सफाई अभियान निरंतर जारी हे। मंगलवार को भी विभिन्न स्थानों पर आम रास्तों व मुख्य संपर्क मार्गों में साफ—सफाई की गई। प्रातः 6 बजे से सफाई अभियान की शुरूआत हुई। समिति की संयोजक ज्योति सतवाल के नेतृत्व में रामलीला मैदान और उसके आस—पास के मुख्य मार्गों को साफ किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है ​कि समिति द्वारा संचालित सफाई अभियान और पौधारोपण अभियान विगत 9 दिनों से लगातार जारी है। वैसे तो विगत कई वर्षों से ही समिति द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। पर पिछले साल से कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से हर जरूरतमंद की मदद भी की जा रही है।

जिसके तहत मास्क वितरण, नशा मुक्ति, जागरूकता अभियान, सफ़ाई अभियान, पौधारोपण, योग शिविर आदि आयोजित किये गये। मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगामी दिनों मे समिति द्वारा कई प्रकार के रुचिकर कार्यक्रम भी संचालित होंगे, जिसमें आम जन मानस को जोड़ा जायेगा। मंगलवार को चले अभियान में समिति की महासचिव वंदना भंडारी, कमल कुमार बिष्ट, संयोजक ज्योति सतवाल आदि ने शिरकत की।

Almora : सावधान, दुकानों से तत्काल हटा लें पॉलीथिन, होगी कार्रवाई, जारी हुए आदेश

अल्मोड़ा : नैनी से नेवलीखान जाने वाले मोटर मार्ग से हटाया गया मलबा, ग्रामीणों ने जताया विनय किरौला का आभार

Almora : मंगलवार को भी जारी रहा कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति का सफाई अभियान, रामलीला मैदान व आस—पास हुआ संचालित

Almora : रूद्रपुर से अल्मोड़ा घूमने आये युवक चुरा ले गये बाइक, चढ़े पुलिस के हत्थे दो चोर, एक लालकुआं दूसरा रूद्रपुर का

Almora : बिना किताबें उपलब्ध कराये ऑनलाइन परीक्षा कराये जाने से छात्रों में नाराजगी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने दी आंदोलन की चेतावनी

Almora : खस्ताहाल बने रानीधारा सड़क मार्ग का पुरसाहाल कोई नही, पैदल चलने लायक भी नही रहा यह मार्ग, एडवाकेट पंत ने ​उठाया मसला

Almora : मैचाड़, गधोली पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री पिलख्वाल, मौके पर ​ही किया जन समस्याओं का निस्तारण

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments