HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : शुरू हुआ गुलदार का आश्रय स्थल बने इलाके में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : शुरू हुआ गुलदार का आश्रय स्थल बने इलाके में सफाई कार्य, बेतरतीब उगी झाड़ियों की छटनी में जुटे कार्मिक, लोगों ने जताया पालिकाध्यक्ष का आभार

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां नृसिंहबाड़ी में ​विगत कई दिनों से चल रहे गुलदार के आतंक के बीच बेतरतीब उगी खरपतवार की सफाई का काम पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के आदेश पर शुरू करवा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि यहां नृसिंहबाड़ी, दुगालखोला, आफिसर्स कालोनी आदि में देर रात व तड़के सुबह गुलदार को देखे जाने की सूचना लंबे समय से मिल रही थी। बीते दिनों भरी बसावत वाले मोहल्ले में एक कुत्ते को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया। इसके बाद लोगों में जबरदस्त दहशत फैल गई। नागरिकों ने पालिका प्रशासन को बताया कि मोहल्ले में एक खाली प्लाट व पुराने खाली आवासीय परिसर के आस—पास बेतरतीब झाड़ियां व अन्य खर पतवार उग आई है। आलम यह है कि दोपहर के वक्त भी यहां से गुजरने में डर महसूस होता है। अंधेरा घिरने के बाद तो लोग यहां आने से भी कतराते हैं। हां, कुछ नशेड़ी किस्म के लोग कभी—कभार यहां जरूर पहुंच जाते हैं। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए पालिकाध्यक्ष ने तुरंत तीन नियमित कार्मिकों को यहां उगी बेतरीब झाड़ियों की सफाई के लिए भिजवा दिया और सफाई कार्य शुरू हो गया है। जिसके बाद तमाम लोगों ने राहत की सांस ली है। पालिका की ओर से बेतरतीब उगी झाड़ियों की सफाई कार्य में जुटे कार्मिकों में इंद्रजीत सिंह, बसंत सिंह व चंदन लाल शामिल हैं। इधर लॉक डाउन के बीच भी इस अतिआवश्यकीय सफाई कार्य को करवाने पर तमाम नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व कार्मिकों की प्रशंसा की है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यदि आप हमारे पूर्व के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर तत्काल कीजिए ज्वाइन और अपने मोबाइल पर प्राप्त कीजिए सबसे विश्वसनीय और लेटस्ट ख़बरें —

https://chat.whatsapp.com/F0j3WLuZ4Xl9NTIgXYlfW9

पूर्व प्रकाशित संबंधित समाचार —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments