रुद्रपुर। फरीदाबाद से उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के जिले के रुद्रपुर में आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रामपुर सीमा पर पकड़ लिया उन्होंने क्वारेंटाइन के लिए पंतनगर क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। उनके सैंपल लेकर उसटीएच की वायरोलॉजी लैब भेज दिए गए हैं।
रुद्रपुर के कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि दोनों युवक लिफ्ट लेकर और पैदल चलकर फरीदाबाद से रामपुर सीमा तक पहुंचे थे। यहां पुलिस ने उन्हें पकड़ा। उन्होंने बताया कि दोनों को क्वारेंटाइन सेंटर पंतनगर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


