HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बाल वैज्ञानिक कार्तिकेय का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले...

Bageshwar News: बाल वैज्ञानिक कार्तिकेय का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का नाम रोशन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
29वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आनलाइन आयोजन हुआ। जिसमें कार्तिकेय उपाध्याय का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिले से इस बाल वैज्ञानिक का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी का इजहार करते हुए कार्तिकेय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने 29वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कोविड प्रभाव को देखते हुए आनलाइन कराया। यहां विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज के छात्र कार्तिकेय उपाध्याय ने इस वर्ष के मुख्य विषय ‘सतत जीवन के लिए विज्ञान’ के उप विषय सतत जीवन के लिए उपयुक्त, सम्यक तकनीकी पर अपना लघु शोध अनुभव पत्र प्रस्तुत किया। उनके प्रस्तुतीकरण व प्रोजेक्ट फाइल के मूल्यांकन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी 15 से 18 फरवरी तक गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद आयोजित कराएगा। इस प्रतियोगिता का भी आनलाइन आयोजन होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है।

कार्तिकेय की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह, डीईओ बेसिक पदमेंद्र सकलानी, समन्वयक प्रमोद कुमार तिवारी, दीप चंद्र जोशी, डा. शैलेंद्र धपोला, सपना, हेमलता लोहनी, डा. बीडी पांडे, डा. राजीव जोशी, डा. दया सागर, संदीप जोशी, जीतेंद्र जोशी आदि ने प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय के सहयोगी बाल वैज्ञानिक आयुष मेर को भी सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments