HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : बाल विकास विभाग ने मनाया गणतंत्र दिवस, हाईस्कूल की प्रीती...

बागेश्वर : बाल विकास विभाग ने मनाया गणतंत्र दिवस, हाईस्कूल की प्रीती नेगी सम्मानित

बागेश्वर। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग बागेश्वर द्वारा आज गणतन्त्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गोविन्द सिंह नेगी राजकीय इण्टर कॉलेज भटखोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण गौतम प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की अध्ययनरत छात्रा प्रीती नेगी को हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत टीशर्ट/टोपी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

जागरूकता कार्यक्रम में षष्टी कांडपाल, प्रबन्धक वन स्टॉप सेन्टर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, मुख्य अतिथियों तथा गणमान्य व्यक्तियों को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मोहन सिंह नेगी पीटीए अध्यक्ष, सम्मानित शिक्षक तथा महिला शक्ति केंद्र/प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना/राष्ट्रीय पोषण मिशन के कार्मिक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments