HomeHealthCHC Suyalbari में Dr. Satyaveer के निर्देशन में Corona vaccine trial, सभी...

CHC Suyalbari में Dr. Satyaveer के निर्देशन में Corona vaccine trial, सभी औपचारिकताएं पूरी, अपनी जिम्मेदारी निभाने को पूरी तरह तैयार है स्वास्थ्य केंद्र

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी


कोविड महामारी से सक्षम रूप से निपटने के लिए बहुत जल्द कोरोना की वैक्सीन आने वाली है। जिस हेतु स्वास्थ्य विभाग पर वैक्सीनेशन की एक बड़ी जिम्मेदारी आयेगी। जिसकी पूर्व तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है। इसी मुहिम के तहत आज मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर के दिशा—निर्देशन में आज कोरोना वैक्सीन का ट्रायल किया गया। इस दौरान 25 लोगों पर वक्सीन के ट्रायल हुए। ट्रायल वैक्सीनेशन में स्टॉफ नर्स कमलेश चनियाल, उमा, पूनम सहित संपूर्ण स्टॉफ मौजूद था। वैक्सीनेशन का यह ड्राई रन पूरी तरह सफल रहा। आपको बता दें कि वैक्सीन लगाने को लेकर यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सत्यवीर के निर्देशन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह ड्राई रन एक तरह का पूर्वाभ्यास है। जिसमें वैक्सीनेशन के लिए होने वाली सभी औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। उधर जिलाधिकारी नैनीताल ने भी स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से ड्राई रन में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments