HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: हार्टी टूरिज्म के रुप में विकसित होगा चौबटिया उद्यान: गणेश जोशी

अल्मोड़ा: हार्टी टूरिज्म के रुप में विकसित होगा चौबटिया उद्यान: गणेश जोशी

ADVERTISEMENTS

👉 कृषि मंत्री ने रानीखेत पहुंचकर सेब बागान का किया निरीक्षण
👉 मंत्री बोले, चौ​बटिया गार्डन का अपना अलग इतिहास है

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: चौबटिया सेब बागान को हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जायेगा। जिससे माध्यम से पर्यटन सम्भावनाओं को अधिकाधिक बढ़ावा दिया जा सकेगा। यह बात आज प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कही। मंत्री ने आज रानीखेत के चौबटिया स्थित सेब बागान के निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौबटिया गार्डन का अपना एक अलग इतिहास है।

मंत्री ने कहा कि उद्यान को और अधिक विकसित करने के लिए अधिकारियों के साथ मंत्रणा की जायेगी। उन्होंने बागान को विकसित की कार्य योजना समेत बागान में लगाये जा रहे नई प्रजाति के पेड़ों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित किया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आ सके और जिससे उद्यान की आय से बढ़ोत्तरी हो सके। मंत्री ने बागान के निरीक्षण के दौरान रोपित नई प्रजातियों के पौधों को देखा और उनके फलोत्पादन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्लैन्डल्यूमेगा-इण्टर स्टॉक जिन्वा-11 प्रजाति के सेब के पौधे का रोपण किया।

मंत्री ने बन्द पड़े रिसर्च सेन्टर को पुनः स्थापित करने के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिये 08 हट प्रस्तावित है और उन्हें जल्द बनाया जायेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि सेना की वजह पर्यटकों को आने—जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इसके समाधान के लिए एक​ लिंक मार्ग का सुझाव दिया। इस पर मंत्री बोले कि इस सम्बन्ध में वार्ता की जायेगी।

उद्यान अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार गुप्ता ने उद्यान के संबंध में पूरी जानकारियां दीं। इस दौरान संयुक्त मजिस्टेट रानीखेत जय किशन, अपर निदेशक आरके सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा लीला बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष कैण्ट बोर्ड मोहन नेगी, दीप भगत, संजय पंत, प्रदीप बिष्ट,दर्शन बिष्ट, उमेश पंत, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments