HomeUttarakhandBageshwarजनता राज्य सरकार के विकास कार्यों पर लगाएगी मोहर: पुष्कर धामी

जनता राज्य सरकार के विकास कार्यों पर लगाएगी मोहर: पुष्कर धामी

ADVERTISEMENTS

👉 मुख्यमंत्री ने बागेश्वर में चुनावी सभा को किया संबोधित
👉 भारी मतों से भाजपा जितेगी चुनाव: महेंद्र भट्ट

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों पर मुहर लगाएगी। मातृ शक्ति का समर्थन हमेशा भाजपा को मिलते आया है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव आम चुनाव नहीं है बल्कि देश के परिदृश्य का चुनाव है।

श्री धामी रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य केंद्र सरकार के सहयोग लगातार विकास के नए आयाम गढ़ रही है। बागेश्वर विधानसभा में 3 अरब से अधिक की विभिन्न योजनाए स्वीकृत की गई हैं। गरुड़ मेडिकल कालेज, काफलीगैर में डिग्री कॉलेज चंदन राम दास का ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसे राज्य सरकार पूर्ण करने की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारी सरकार के विकास कार्यों पर आपके विश्वास की मोहर लगाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि चार बार के विधायक रहे चंदन राम दास द्वारा जो सेवा की गई है, उसे इस चुनाव में उनकी धर्मपत्नी पार्वती दास को वोट देकर आशीर्वाद के रूप में चुका कर दें। उन्होंने कहा कि आज चुनाव में ऐसे लोग वोट मांगने आ रहे हैं, जिन्हें अपनी धर्म, संस्कृति तक का ज्ञान नहीं है। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करके अमृत पीने जैसा कार्य करें और शिव की नगरी से पार्वती दास को जिताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नारा दिया था कि गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी तो हटी नहीं और पूरे देश से कांग्रेस जरूर हट गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार है। उन्होंने सरकार ने ​बागेश्वर के विकास के लिए किए कार्यों को गिनाया और अगले 3 वर्षो में बागेश्वर विधानसभा के रुके हुए विकास कार्यों निराकरण करने का वायदा किया।

सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पुष्कर धामी क़े नेतृत्व में भाजपा सरकार दिन रात विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि भाजपा इस चुनाव की भारी उत्साह से जीत रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार के बदौलत जनपद का चंहुमुखी विकास हो रहा है। मंत्री सुबोध उनियाल व रेखा आर्य ने कहा कि इस चुनाव में महिलाओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी बता रही है कि भाजपा ये चुनाव भारी मतों से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बागेश्वर के विकास के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए भाजपा का जितना जरूरी है।

सभा को प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, प्रमोद नैलवाल, अजय टम्टा,, बसंती देव, पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास, शिव सिंह बिष्ट, सुरेश गाड़िया, मंगल राणा, जनार्दन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, रंजीत दास, हेमा बिष्ट, घनश्याम जोशी, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, देवेंद्र गोस्वामी, नंदन अलमिया, सुंदर लाल वर्मा, दीपा आर्या, पूर्व मंत्री सुरेश आर्य, देवकी नंदन जोशी, भावना रावत, डीके जोशी, आदि ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन शिव सिंह बिष्ट ने किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने गरूड़ में रोड शो किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments