HomeAccidentबागेश्वर आपडेट : हादसा ग्रस्त ट्रक में सवार थे चाचा और भतीजा,...

बागेश्वर आपडेट : हादसा ग्रस्त ट्रक में सवार थे चाचा और भतीजा, भतीजे की मौत

बागेश्वर। हल्द्वानी से बागेश्वर बारदाना और अन्य सामान लाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुये ट्रक में चाचा और भतीजा ही सवार थे। हदसे में भतीजे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, और चाचा को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।
स्मरण रहे कि पौड़ीबैंड बागेश्वर के पास आज एक कैंटर वाहन संख्या युके०4पीए 9520 अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमे दो लोग सवार थे। सागर सिंह उम्र 22बर्ष पुत्र हयात सिंह निवासी हरसिग्याबगड कपकोट की मौके पर मृत्यु हो गयी । दूसरे घायल गोविंद सिंह उम्र 47 बर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम हरसिंग्याबगड थाना कपकोट बागेश्वर को 108 सेवा की मदद से जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया है । मृतक सागर, गोविन्द सिंह का सगा भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर शव को कब्जे मे लेकर पंचायत नामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments