HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : अराजक तत्वों ने फूंक डाला शिक्षा का मंदिर, भारी...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : अराजक तत्वों ने फूंक डाला शिक्षा का मंदिर, भारी नुकसान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां हवालबाग विकासखंड अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल जूड़ कफून के पुराने भवन में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। यह आग स्टोर रूप में लगी हुई थी। ग्रामीणों के तमाम प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका और तमाम सामान जलकर खाक हो गया। मामले की सूचना राजस्व पुलिस को दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार शाम करीब 5.45 बजे विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग के स्टोर रूम में ग्रामीणों ने आग की लपटें देखीं। जिसके बाद तमाम लोगों ने आग बुझाने का भरकस प्रयास किया, जिसमें वह सफल नहीं हो पाये। इस अग्निकांड में स्टोर रूम के अंदर रखी कुर्सियां, ब्लैकबोर्ड, पुरानी दरी समेत अन्य पुराना सामान जलकर खाक हो गया।

राजस्व पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि किन्हीं अराजक तत्वों ने यहां आग लगाई है। वह कौन लोगों हैं और उन्होंने ऐसा क्या इरादतन किया इसकी जांच की जा रही है। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक नवीन लाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक को दूरभाष से सूचित कर दिया था। मामले की तहरीर कल सौंपी जायेगी।

इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल गुरुरानी ने बताया कि इसके अलावा निकटवर्ती गांव डोबा के तोक सरना में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन के दरवाजे समेत अन्य सामान भी चोरी चला गया है। उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की वारदात जिस किसी ने भी की है उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments