सीएनई सहयोगी जागेश्वर
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद दिल्ली में उपचार करा रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए यहां जागेश्वर धाम में हुए 11 हजार जाप व यज्ञ में चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल सम्मलित हुए। उन्होंने पूजन कार्यक्रम के दौरान महादेव से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जल्द स्वस्थ होने तथा प्रदेश को जल्द से जल्द कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना की। ग्यारह हजार जाप को संपन्न कराने में पांच पुरोहितों ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर गोपाल सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह गैड़ा, प्रकाश भट्ट, गौरव पाण्डेय, मोहन सिंह मेहरा, सुभाष पाण्डेय, रमेश बहुगुणा, खीम सिंह बिष्ट, योगेश भट्ट, केदार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।