HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : अगले दो दिनों में हिमपात की सम्भावना, मौसम विभाग जारी...

उत्तराखंड : अगले दो दिनों में हिमपात की सम्भावना, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट

CNE Reporter

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी मंगलवार तक प्रदेश के पांच जिलों में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व रूद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गत रात्रि से बर्फवारी हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहेगा। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज रविवार देर शाम तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में 2800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके अलावा निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस शनिवार से ही कुमाऊं के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहे थे। वहीं रविवार सुबह तमाम जनपदों में हल्की बारिश लगातार बनी हुई है और आसमान में बादल छाये हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments