HomeUttarakhandChamoliचमोली : नदी में गिरने से युवती की मौत, मामी के साथ...

चमोली : नदी में गिरने से युवती की मौत, मामी के साथ जंगल घास लेनी गई थी

Karnaprayag News | चमोली जिले के थराली में मामी के साथ जंगल घास लेने गई युवती की अस्थाई पुलिया से नदी में गिरने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। अस्पताल में पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जानकारी के मुताबिक रुईसान निवासी रेनू देवराड़ी (18 वर्ष) पुत्री तारादत्त अपने ननिहाल प्राणमति गांव गई थी। बताया जा रहा कि सोमवार सुबह रेनू अपनी मामी के साथ घास लेने जंगल गई। इस दौरान प्राणमति नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाए गए अस्थाई लकड़ी के बल्लियों क़ी पुलिया से रेनू ओर उसकी मामी पैदल जाते वक्त नियंत्रण खो बैठे ओर नदी में जा गिरे।

जिसमें रेनू करीब 200 मीटर दूरी तक बह गई। जबकि उसकी मामी कुछ दूरी पर ही अटक गई। पत्थरों से चोटिल होने के चलते रेनू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल के डॉ संजय बडियारी ने बताया कि युवती को सीपीआर दिया गया। लेकिन युवती की मौत पहले ही हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments