HomeUttarakhandNainitalअवैध हथियारों के दो सौदागर गिरफ्तार, पॉलिटिकल कनेक्शन का शक !

अवैध हथियारों के दो सौदागर गिरफ्तार, पॉलिटिकल कनेक्शन का शक !

✒️ कुसुमखेड़ा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने यहां कुसुमखेड़ा निवासी हथियारों के दो अवैध सौदगरों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से अवैध तमंचे, बन्दूक एवं कारतूस बरामद हुए हैं। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया गया है। आरोपियों के पॉलिटिकल कनेक्शन की भी पुलिस जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने समस्त थान व चौकी प्रभारियों को कानून—व्यवस्था अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अवैध हथियारों के तस्करों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी विजय सिंह मेहता एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौर एवं उनि मनोज सिंह अधिकारी द्वारा गत दिवस को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान बावनडाट नाला, बसानी रोड थाना मुखानी के पास वाहन संख्या यूके 04 एजी-3838 कार को चैक किया गया। कार में सवार 02 युवकों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान उके कब्जे से अवैध हथियार तमंचा व बंदूक एवं कारतूस बरामद किये गये। उक्त दोनों को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में धारा- 3/25 आर्म्स अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।

तो यूपी और उधम सिंह नगर से होती है खरीद !

पूछताछ में युवकों द्वारा बताया कि वे अवैध हथियार बेचने का काम करते हैं। उधमसिंह नगर एवं यूपी के कुछ क्षेत्रों से अवैध हथियारों को लाकर नैनीताल जनपद में बेचते हैं। उक्त मामले में कुछ अभियुक्तों का राजनैतिक पार्टी से भी कनैक्शन जुड़ा होना संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कड़ी कार्यवाही अमल में लायेगी।

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल सिंह उम्र 29 वर्ष पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी निकट आदित्य बैरेंट हाल कुसुमखेड़ा तथा सर्वेश कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र लाल सिंह निवासी गैस गोदाम रोड़ कुसुमखेड़ा मुखानी शामिल हैं।

पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लामाचौड़ एसआई मनोज ​अधिकारी, प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल उमेश जोशी, ललित श्रीवास्तव एसओजी, कांस्टेल चन्दन सिंह नेगी एसओजी, संतोष बिष्ट एसओजी व किशन सिंह राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments