HomeUttarakhandNainitalलालकुआं से बांद्रा के लिए ट्रेन शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी...

लालकुआं से बांद्रा के लिए ट्रेन शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

नैनीताल | लालकुआं से बांद्रा के लिए सुपरफास्ट रेलगाड़ी (ट्रेन) शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली इस ट्रेन को सोमवार को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्रा के मध्य ट्रेन संचालन का सपना पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुदादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुदीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा सूरत के साथ ही उत्तराखंड की जनता लाभान्वित होगी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रेल सेवा के शुरू होने से बाबा कैंची धाम, जागेश्वर के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का एक बेहतर विकल्प मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक के रूप में वंदेभारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेन रेल नेटवर्क का हिस्सा बनी हैं।

लालकुआं से बांद्रा के लिए ट्रेन शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्र के सहयोग से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल सेवा का सपना भी जल्द पूर्ण हो जयेगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर भी सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द ही इसमें भी कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से काशी, अयोध्या और अन्य प्रमुख शहरों के लिए रेल सेवा के विस्तार के प्रयास किये जायेंगे।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यहां के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग थी। इस सेवा से पूरे कुमाऊं में पर्यटन और तीर्थाटन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अब सप्ताह में तीन रेल गाड़ियां रामनगर, हल्द्वानी और अब लालकुआं से मुम्बई के लिए जा रही हैं।

ये रहेगा ट्रेन का शेड्यूल

यह ट्रेन सं. 22544 हर सोमवार को लालकुआं से सुबह 07:45 बजे प्रस्थान कर रुद्रपुर सिटी, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, कोटा, वडोदरा, सूरत होते हुए अगले दिन मंगलवार को प्रातः 08:30 बजे बान्द्रा टर्मिनल पहुंचेगी तथा उसी दिन (मंगलवार) को ट्रेन संख्या 22543 सुबह 11 बजे लालकुआं के लिए प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार 13:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, नवीन दुमका, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दीप कोश्यारी और रेलवे के डीआरएम रेखा यादव उपस्थित रहीं।

ये है सुविधा

इस गाड़ी में यात्रियों की सुविधा के लिए 2nd एसी का 1 कोच, 3 एसी के 2 कोच, एसी इकोनॉमी श्रेणी के 3 कोच और स्लीपर क्लास के 6 कोच है। जबकि सामान्य श्रेणी के 4 कोच से संचालित होगी। इस गाड़ी में सभी कोच एलएचबी के लगाये गये हैं। जो कि यात्रियों के लिए सुविधाजनक और संरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त हैं।

 

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments