HomeUttarakhandChamoliचमोली : 4 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायत के चुनाव...

चमोली : 4 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायत के चुनाव परिणाम

चमोली | चमोली में 4 नगर पालिका परिषद और 06 नगर पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी संदीप रावत और कर्णप्रयाग अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश शाह ने जीत दर्ज की। जबकि गौचर में कांग्रेस प्रत्याशी संदीप सिंह और ज्योतिर्मठ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेश्वरी शाह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

वहीं नगर पंचायतों में पीपलकोटी में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आरती नवानी, नंदानगर में कांग्रेस प्रत्याशी बीना देवी, नंदप्रयाग में कांग्रेस प्रत्याशी पृथ्वी सिंह रौतेला, गैरसैंण में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन भंडारी, थराली में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता रावत और पोखरी में निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

जिला निर्वाचन अधिकार संदीप तिवारी, निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह 7:30 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया। ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना की गई। इसके बाद राउंड वाईज मतपेटियों की गणना संपन्न हुई और संबंधित निकायों के रिटर्निंग अधिकारियों ने निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही सभी निकायों में वार्ड सदस्यों के परिणाम भी घोषित किए गए। जनपद की सभी निकायों में मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

हल्द्वानी से बड़ी खबर : भाजपा के गजराज बिष्ट बने मेयर, 3894 वोटों से जीत दर्ज की

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments