HomeBreaking Newsहल्द्वानी से बड़ी खबर : भाजपा के गजराज बिष्ट बने मेयर, 3894...

हल्द्वानी से बड़ी खबर : भाजपा के गजराज बिष्ट बने मेयर, 3894 वोटों से जीत दर्ज की

ADVERTISEMENTS

Haldwani News | हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, मेयर पद पर अंतिम परिणाम सामने आ गए है। भाजपा के गजराज बिष्ट ने 3894 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के गजराज बिष्ट 71962 वोटों मिले। जबक कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को 68068 मत मिले है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अंतिम राउंड में भाजपा के गजराज बिष्ट को 2454 वोट मिले, जबकि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को 1796 मत मिले है।

पांचवें राउंड में भाजपा के गजराज बिष्ट को 12962 वोट मिले, जबकि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को 15202 मत मिले है। भाजपा के गजराज बिष्ट को कुल वोट 69386, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को कुल वोट 66177 मिले है, इस प्रकार भाजपा के गजराज बिष्ट 3209 वोटों से आगे चल रही है। अब अंतिम अंतिम राउंड की मतगणना जारी है।

किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले

>> भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट : 71962
>> कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी : 68068
>> बसपा प्रत्याशी शिव गणेश : 1088
>> यूकेडी प्रत्याशी मोहन : 406
>> निर्दलीय प्रत्याशी दीप चंद्र पांडे : 1462
>> निर्दलीय प्रत्याशी नवीन चंद्र : 692
>> निर्दलीय प्रत्याशी भुवन चंद्र पांडे : 2104
>> निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार मन्नू : 1099
>> निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार आर्य : 1332
>> निर्दलीय प्रत्याशी आरपी सिंह : 2475
>> नोटा- 781
>> कैंसिल मत- 6611
>> कुल मत 153585

नगर निगम हल्द्वानी में मेयर पद चौथे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा के गजराज बिष्ट को 14727 वोट मिले, जबकि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को 11572 मत मिले है। भाजपा के गजराज बिष्ट को कुल वोट 57045, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को कुल वोट 50975 मिले है, इस प्रकार भाजपा के गजराज बिष्ट 6070 वोटों से आगे चल रही है।

नगर निगम हल्द्वानी में मेयर पद तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में भाजपा के गजराज बिष्ट को 42318 वोट मिले, जबकि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को 12515 मत मिले है। भाजपा के गजराज बिष्ट को कुल वोट 42318, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को कुल वोट 39403 मिले है, इस प्रकार भाजपा के गजराज बिष्ट 2915 वोटों से आगे चल रहे है।

हल्द्वानी नगर निगम (बड़ी खबर) : 52 वार्डों के नतीजे सामने आए

नगर निगम हल्द्वानी में मेयर पद की मतगणना अभी दूसरे राउंड की पूरी हो चुकी है। इस राउंड में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को 14031 मत मिले है। वहीं भाजपा के गजराज बिष्ट को 13251 मत प्राप्त मिले। पहले और दूसरे चक्र के मतों को मिलाकर ललित को 26816 जबकि भाजपा के गजराज बिष्ट को 27213 मत मिले हैं। जिससे पहले राउंड में 1167 का अंतर कम होकर 387 वोटों का हो गया है। यानि ललित 387 मतों से पीछे चल रहे है। यह मुकाबला बेहद दिलचस्प बनता जा रहा है और अगले चरण में परिणाम और दिलचस्प हो सकते है।

नगर निगम हल्द्वानी से मेयर के पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट 1167 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के ललित जोशी को 12795 वोट मिले हैं। जबकि गजराज बिष्ट को 13962 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड की काउंटिंग जारी है। News Group Link – Click Now

 

हल्द्वानी नगर निगम (बड़ी खबर) : 52 वार्डों के नतीजे सामने आए

लालकुआं नगर पंचायत : निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र लोटनी बने चेयरमैन, 200 से अधिक वोटों से जीते

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments