ADVERTISEMENTS
देहरादून। चमोली जिले के पोखरी ब्लाक के ताली कंसारी गांव में आज तड़के 3 बजे बादल फटने से मकान के ऊपर भारी मात्रा में मलबा आ गया। बताया गया है कि इस मकान में सड़क का निर्माण कार्य करा रही कंपनी के जेई, मशीनों के आपरेटर व मजदूर सो रहे थे। भूस्खलन मलबे की चपेट में आकर जेई की मौत हो गई। उनके अलावा मलवे में दबने से मशीन चालक व मजदूर घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
ADVERTISEMENTS

