HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : वलना गांव की कई महिलाओं ने उक्रांद से जोड़ा नाता,...

रानीखेत : वलना गांव की कई महिलाओं ने उक्रांद से जोड़ा नाता, प्रीति ब्लाक संयोजक बनीं

रानीखेत​, 25 अगस्त। क्षेत्र में उत्तराखंड क्रांति दल ने क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पहला कदम सदस्यता अभियान के रूप में उठा है। अभियान के तहत निकटवर्ती वलना गांव की अनेक महिलाओं ने उक्रांद से नाता जोड़ लिया है। इस मौके पर प्रीति पंत को दल का ब्लाक संयोजक मनोनीत किया गया।
उक्रांद का सदस्यता अभियान वलना गांव में काफी प्रभावपूर्ण रहा। जहां कई महिलाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में महिलाओं और ग्रामीणों का कहना था कि अलग राज्य के अस्तित्व में आने के बाद दो दशक का वक्त गुजर चुका है, लेकिन पहाड़ वासियों की दुश्वारियां और अधिक बढ़ गयी हैं। बारी—बारी से सत्ता में रहे राष्ट्रीय दलों ने लोगों के साथ छल किया है। ऐसे में उक्रांद का मजबूत होना जरूरी है। इस मौके पर उप प्रधान प्रीति पंत, कामिनी पंत, तारा तिवारी, मीना तिवारी, नन्दी देवी, ललिता बिष्ट, नीतू रावत, हंसी देवी, हेमा बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, चन्द्रा बिष्ट आदि ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। प्रीति पंत को दल का ब्लाक संयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम मेंं उक्रांद के पूर्व कुमाऊं प्रभारी कुन्दन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह माहरा, ब्लाक अध्यक्ष महेश पांडे, राजेंद्र रौतेला, नगर अध्यक्ष मनोहर बिष्ट, ध्यान सिंह कड़ाकोटी, दीवान राम, नरेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments