HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : उल्लास और प्रेम भाव के साथ मनाएं दीपावली, खत्म...

अल्मोड़ा न्यूज : उल्लास और प्रेम भाव के साथ मनाएं दीपावली, खत्म नही हुआ कोराना, बरतें सावधानी ! एसएसपी मीणा ने जनता के नाम जारी किया संदेश, दी शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महापर्व दीपावली पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनता के नाम संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने जहां एक ओर जिले के समस्त नागरिकों को धनतेरस, दीपावली एवं भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं, वहीं कई आवश्यक हिदायतें भी दी हैं। एसएसपी ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए इस वर्ष यह पर्व उल्लास के साथ-साथ सुरक्षा, सावधानी एवं सोशल डिस्टैन्सिंग, मास्क एवं दो गज की दूरी के साथ मनाना है। उन्होंने जनता से अपील करी कि वह अपना तथा अपने बच्चों का ध्यान रखें, सैनिटाईजर युक्त हाथों से पटाखें न जलायें। कहा कि जिस प्रकार भगवान श्री राम चन्द्र ने बुराई पर विजय प्राप्त की थी, इसी प्रकार हमें भी कोरोना रूपी अन्धेरे पर नियमों का पालन करते हुए प्रकाश पर्व के माध्यम से विजय प्राप्त करनी है। एसएसपी ने कहा कि दीपावली प्रेम, सहानुभूति और कोरोना नियमों के साथ मनाएं। उन्होंने मंगल कामना करते हुए कहा है कि रोशनी का यह उत्सव सभी के जीवन में प्रकाश लेकर आये, जल्द ही पूरा विश्व कोरोना से मुक्त हो। एसएसपी ने जारी अपील में कहा कि आतिशबाजी का प्रयोग पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत कम से कम करें, जिससे पर्यावरण एवं स्वास्थ सुरक्षित रहे। ​साथ ही सख्त हिदायत दी कि अवैध रूप से अतिशबाजी सामग्री का भण्डारण व बिक्री न करें, ऐसा करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments