HomeBreaking Newsनानकमत्ता में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें क्या बोले...

नानकमत्ता में हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, देखें क्या बोले SSP …

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड समाचार | ऊधम सिंह नगर में गुरुवार सुबह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरी तराई में सनसनी फैल गयी। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गयी है। लोगों में घटना को लेकर रोष बताया जा रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच डेरा के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि दो हत्यारे मोटर साइकिल में आये और बाबा तरसेम सिंह को पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस बीच हत्यारे फरार हो गये। समर्थक कार सेवा प्रमुख को तत्काल खटीमा के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। देखें सीसीटीवी फुटेज Click Now

इस घटना के बाद समर्थकों और लोगों में रोष है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस तत्काल हरकत में आ गयी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी दल बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गयी हैं। पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हत्यारों की तलाश कर रही है।

SSP ने कहा- हमलावर सिख, 3 सेकेंड में की वारदात

SSP उधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि घटना के समय बाबा जी डेरे के अंदर मेन गेट के सामने कुर्सी पर बैठे थे। वे मोबाइल पर कुछ काम कर रहे थे। तभी बाइक से 2 पगड़ीधारी आते हैं। 3 सेकेंड के अंदर बाबा को 2 गोली मारकर फरार हो जाते हैं। फुटेज में दोनों की क्लियर फोटो है। दोनों सिख हैं और आइडेंटिफाइड हैं। हमलावरों को पकड़ने के लिए 8 से 10 टीमों को लगाया गया है।

हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के कारसेवा प्रमुख की हत्या मामले की उच्च प्राथमिकता से जांच की जाएगी। इसके लिए, पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की एक संयुक्त विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया जा रहा है। यह जानकारी हत्या के बाद,राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने दी। कुमार ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी से भी इस मामले में उनके पास कोई लाभप्रद जानकारी होने पर राज्य पुलिस से साझा करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग सवा छह से साढ़े छह बजे के मध्य बाबा तरसेम सिंह की हत्या दो लोगों ने कर दी। मामले की सूचना मिलते ही, कुमायूं परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक और उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हत्या कांड के कारणों और अपराधियों की गिरफ्तारी उच्च प्राथमिकता से करने के एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं और जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments