HomeAccidentBig Breaking, Uttarakhand : विवाह समारोह से लौट रहे लोगों की...

Big Breaking, Uttarakhand : विवाह समारोह से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, पांच की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर
यहां ​ऋषिकेश बदरीनाथ मोटर मार्ग में हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता—पुत्र सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि जोशीमठ से विवाह समारोह में शामिल होने कुछ लोग चमोली गये थे। यह लोग दशोली ब्लॉक के भीमतला गांव में एक शादी समारोह में शामिल शिरकत कर लौट रहे थे। इस बीच कार अचानक पीपलकोटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में प्रताप नैथवाल 52 वर्ष, रजत नैथवाल 22 वर्ष, प्रवीण नैथवाल 23 साल, बसंत 33 साल और शैलेंद्र हिंदवाल 35 साल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना​ मिलने पर जोशीमठ और पीपलकोटी सेे पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सभी लाशों को खाई से बाहर निकाला गया। मारे गये सभी लोग रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है कि यह कार शनिवार देर रात गिरी, लेकिन इसका पता आज सुबह लग पाया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments