HomeAccidentपुणे-नासिक हाईवे पर कार ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत,...

पुणे-नासिक हाईवे पर कार ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत, 12 गंभीर

पुणे| महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है।आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments