अल्मोड़ाः वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान

भाजपा महिला मोर्चा की पहली बैठक, नये पदाधिकारियों का स्वागत सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिला कार्यालय पतालदेवी में महिला मोर्चा की…

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान

भाजपा महिला मोर्चा की पहली बैठक, नये पदाधिकारियों का स्वागत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिला कार्यालय पतालदेवी में महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। जिसमें नये पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और प्रमुख वक्ताओं ने एकजुट रहते संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने नई कार्यसमिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी को एकजुट होकर कमर कसने की जरुरत है। इससे पूर्व महिला मोर्चा ने महिला मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारीयो व मंडल पदाधिकारियों का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी मंडलो के अध्यक्ष जिले के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने का काम करें। हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 30 प्रतिशत नौकरी में आरक्षण तथा पंचायती चुनावों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है। उन्होंने आने वाले चुनाव में अभी से कमर कसने पर जोर दिया।

महिला मोर्चा की जिला प्रभारी महिला दीपा आर्या ने कहा कि संगठन के आगामी कार्यक्रमों में उनका शत-प्रतिशत सहयोग रहेगा। जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी संगठन की मजबूती के लिये सभी को एकजुट होने की जरुरत बताई। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा संगठन की मजबूती के लिये सभी महिलाओं से कन्धे से कन्धा मिलाकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा व संचालन लता पांडे ने किया। जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पन्त, महिला मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

मोहनी कनवाल, पूनम पालीवाल, लता पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य चम्पा पांडे व जिला उपाध्यक्ष प्रीति गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष तारा जीना, प्रेमा बिष्ट, जिला महामंत्री रेखा, बबीता तिवारी, उषा शर्मा, पुष्पा, आशा रावत, उषा आर्या, बबीता, जिला कोषाध्यक्ष गीता जोशी, दीप्ति पवार, सीमा आर्या, हीरा कनवाल, जिला आईटी प्रमुख गोविंद मेटला, मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, ओबीसी अध्यक्ष अजय वर्मा, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान, नगर महामंत्री मनोज जोशी आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *