HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अधेड़ व्यवसायी ने अपने ही मोहल्ले की नाबालिग को बना...

अल्मोड़ा : अधेड़ व्यवसायी ने अपने ही मोहल्ले की नाबालिग को बना दिया हवस का शिकार, मामला नैनीताल ट्रांसर्फर, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र में एक एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक अधेड़ व्यवसायी ने अपने ही मोहल्ले व पड़ोस में ही रहने वाली नाबालिग युवती को हवस का शिकार बना डाला। युवती का आज यहां मेडिकल कराया गया। चूंकि यह मामला नैनीताल जनपद की सीमा अंतर्गत घटित हुआ है, अतएव मामला नैनीताल पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक नाबालिग युवती को किसी कार्यवश अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाना था। उसके पड़ोस में रहने वाले एक अधेड़ हार्डवेयर व्यवसायी ने उसे आश्वस्त किया कि उसे भी किसी कार्यवश हल्द्वानी जाना है तथा लौटते वक्त उसे अपने साथ ही वापस ले आयेगा। चूंकि यह व्यक्ति युवती का पड़ोसी था अतएव उसे किसी किस्म का कोई संदेह नही हुआ और वह उसके साथ हल्द्वानी के लिए चल दी। पीड़िता के मुताबिक लौटते वक्त रास्ते में उसने खैरना से कुछ दूर पहुंचने पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर युवती ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर कोतवाल अरूण कुमार वर्मा ने बताया ​कि यह मामला नैनीताल सीमा में घटित हुआ है अतएव नैनीताल को ट्रांसफर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments