HomeAccidentमहाकुंभ से देहरादून जा रही बस ट्रॉली से टकराई, 12 यात्री घायल

महाकुंभ से देहरादून जा रही बस ट्रॉली से टकराई, 12 यात्री घायल

UP News | नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ स्नान कर देहरादून लौट रही प्राइवेट बस गन्ने से लदी ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में देहरादून के करीब 90 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना भरकर डीएसएम शुगर मिल मीरगंज जा रही थी। इसी दौरान प्रयागराज कुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस ठिरिया खेतल के पास तेज गति में गन्ने से लदी ट्राली के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को तुरंत हादसे की सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सड़क पर लगा जाम हटाने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जिससे यह टक्कर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल उत्तराखंड के देहरादून के बताए जा रहे हैं।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली से बस पीछे से जाकर टकरा गई जिसमें कुछ यात्री घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments