HomeUttarakhandAlmoraअभी-अभी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में यहां गिरे बोल्डर, मार्ग बंद, रूट डायवर्ट

अभी-अभी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे में यहां गिरे बोल्डर, मार्ग बंद, रूट डायवर्ट

👉 मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन, जेसीबी लगाई गई

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे (Almora Haldwani Highway) में करतियागाड़ पुल के पास अचानक पहाड़ से विशालकाय पत्थर (बोल्डर) गिरने के बाद मार्ग बंद हो गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट (Route Divert) कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कई रोज से हो रही बारिश के बाद आज करतियागाड़ में अचानक पहाड़ से विशालकाय बोल्डर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद यहां पर हाईवे पूरी तरह ब्लाक हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।

सूचना मिलते ही मौके पर क्वारब चौकी इंचार्ज बीके आर्या और कांस्टेबल आनंद राणा पहुंचे और वस्तुस्थिति का जायजा लिया। चौकी इंचार्ज द्वारा संबंधित निर्माण ऐजेंसी को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद निर्माण कंपनी के कार्मिक जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए हैं।

पूरे उत्तराखंड में चार दिन स्कूलों की छुट्टी Click Now

इधर चौकी इंचार्ज ने कहा कि हालातों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सड़क मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसमें सुबह तक का वक्त लग सकता है। लिहाजा फिलहाल रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है।

ठगी : चीनी निर्यात के चक्कर में 15.50 लाख गंवा बैठे कंपनी निदेशक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments