HomeBreaking Newsघर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, आधे दर्जन पर मुकदमा...

घर लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, आधे दर्जन पर मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, रुद्रपुर। अपने साथी के साथ शाम को घर लौट रहे युवक पर करीब आधे दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच शोर होने पर युवक हवाई फायर करते हुए फरार हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आधे दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिनमें से दो हिस्ट्रीशटर अपराधी बताये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुद्रपुर की है। वार्ड 18 खेड़ा कालोनी निवासी अशफाक पुत्र नूर अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। बताया कि मंगलवार शाम वह अपने मित्र अनीस पुत्र अली के साथ घर लौट रहा था।

इसी बीच श्मशान घाट पुल के पास ढलान में लखीमपुर गोदी रामपुर और हाल खेड़ा निवासी एजाज वहां पहुंचा। एजाज के साथ उसका साथी खेड़ा निवासी रिजवी पुत्र नजीर, वजीर पुत्र कदीर, मोनिस पुत्र पप्पू और दो-तीन अन्य लोग थे। जिन्होंने उसका रास्ता रोक लिया।

अशफाक ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दावा किया कि हमलावरों के पास तमंचे भी थे। शोर होने पर लोगों के आने पर आरोपी हवाई फायरिंग कर फरार हो गए।

अशकाफ का आरोप लगाया कि एजाज और रिजवी एक गिरोहबंद अपराधी हैं। इन पर रूद्रपुर में 04, थाना पंतनगर में 03, थाना खजुरिया (रामपुर) में हत्या का एक और थाना बिलासपुर में एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई गतिमान है।

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : दुष्कर्म के आरोपी चाचा को 20 साल का कठोर कारावास

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments