HomeUttarakhandBageshwarBAGESHWER NEWS: रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण मित्रों को बांटे मास्क,...

BAGESHWER NEWS: रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण मित्रों को बांटे मास्क, ग्लब्ज व सेनिटाइजर

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

विश्व रेडक्रास दिवस जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण मित्रों को साबुन, गलब्ज, मास्क वितरित किया गया। सोसायटी सदस्यों ने देवकी लघुवाटिक में वृक्षारोपण भी किया।

Big News : नई थ्योरी के आगे झुका WHO ! दोबारा बतायेगा कैसे फैलता है Corona, जल्द आ सकती है नई Guidelines

जनपद में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने जिले में कठिन व विषम परिस्थितियों में पर्यावरण मित्रों की हौसला अफजाई कर उन्हें कोविड से बचाव हेतु मास्क, गलब्ज, साबुन एवं सैनीटाइजर का वितरण किया गया। सदस्यों ने पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए। तालियों से उनका सम्मान किया।

इससे पूर्व सोसायटी के पदाधिकारियों ने रेडक्रॉस के चेयरमैन अशोक लोहनी ने नेतृत्व में देवकी लघुवाटिक मंडलसेरा में पौधरोपण कर उनको बचाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के जिला उपाध्यक्ष संजय साह, जिला सचिव आलोक पांडेय, जगदीश उपाध्याय, किशन सिंह मलड़ा, इंद्र सिंह फर्स्वाण, डॉ हरीश दफौटी, उमेश जोशी,शंकर लाल टम्टा,प्रमोद जोशी, दीपक पाठक,भुवन चौबे, ललित जोशी, डॉ के एन कांडपाल, खड़क टंगड़िया आदि मौजूद थे।

Breaking : अभिनेत्री कंगना रनौत को हुआ कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments