HomeBreaking Newsब्रेकिंग किच्छा : परसों शाम से लापता पति-पत्नी के शव धान के...

ब्रेकिंग किच्छा : परसों शाम से लापता पति-पत्नी के शव धान के खेत में मिले, पुलिस अधिकारी मौके पर

ADVERTISEMENTS
मृतक दंपति

किच्छा। किच्छा के ग्राम आजाद नगर में पति पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । बुधवार की देर शाम से पति-पत्नी लापता बताए जा रहे थे। मृतक दंपति के पुत्र ने आज सुबह 11 बजे आजाद नगर पुलिस चौकी में माता-पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी । दोपहर में ग्राम आजाद नगर के धान के खेत में एक महिला व पुरुष की लाश पड़ी होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों का जमावड़ा मौके पर लग गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की पहचान लापता चल रहे 42 वर्षीय चंद्र पाल पुत्र लालता प्रसाद तथा उसकी 36 वर्षीय पत्नी कमला देवी के रूप में की। घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरजीत कुमार, कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक, वरिष्ठ उप निरीक्षक भुवन चंद आर्य, एसआई हेमचंद हरडीया, एसआई राजेंद्र प्रसाद की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सील करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक दंपति के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है ।अनुमान लगाया जा रहा है कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने के चलते दोनों की मौत हुई है । फिलहाल पुलिस ने मृतकों के परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक यूनिट उधम सिंह नगर की टीम भी मौके पर पहुंच गई और मौके पर मौजूद सबूतों को कब्जे में ले लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments