HomeBreaking Newsमाउंट त्रिशूल एवलॉन्च : नौसेना के 04 अधिकारियों के शव जोशीमठ पहुंचे,...

माउंट त्रिशूल एवलॉन्च : नौसेना के 04 अधिकारियों के शव जोशीमठ पहुंचे, पोस्टमार्टम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

माउंट त्रिशूल पर्वत पर बर्फीले तूफान (एवलॉन्च) की चपेट में आने के बाद असमय काल का ग्रास बने नौसेना के 04 अधिकारियों के शव बचाव दल ने हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचा दिये हैं। यहां शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में किया जा रहा है। वहीं दो लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी ऑफिसर हरिओम के शव जोशीमठ पहुंचे हैं। डिप्टी सीएमओ एमएस खाती ने इसकी पुष्टी की है। ज्ञात रहे कि अति दुर्गम त्रिशूल पर्वत पर चढ़ाई के लिए नौसेना का दल गत 23 सितंबर को सुतोल गांव से आगे निकला था। शुक्रवार 01 की सुबह करीब 05 बजे दल के कुछ सदस्य एवलॉन्च की चपेट में आने से लापता हो गए थे। तब से बचाव अभियान लगातार जारी था। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

रेक्स्यू टीम गत दिवस त्रिशूल पर्वत के आस—पास बर्फ में दबे शवों को हेलिकाप्टर से देख लिया था। जिसके बाद आज रविवार सुबह हेलीकॉप्टर से इन 04 पर्वतारोहियों के शवों को जोशीमठ लाया गया है, जहां के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमार्टम हाउस में इनको रखा गया है। इधर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में इस घटना पर गहरा शोक जताया है।

उत्तराखंड : यहां भागीरथी नदी में समाई कार, टिहरी गढ़वाल के शिक्षक थे सवार, मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी

बड़ी ख़बर : देर रात गौशाला में दाखिल हुआ गुलदार, 28 बकरियों का कर दिया शिकार

इधर एक अच्छी ख़बर यह आई है कि इस अभियान का हिस्सा रही 13 वर्षीय काम्या और उसके पिता के साथ अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं और वापस सुतोल पहुंच चुके हैं। वहीं सुतोल गांव के दो पोर्टर भी इस अभियान से सुरक्षित वापस लौट आये हैं। हालांकि इस सूचना ​की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

अल्मोड़ा : गहरी खाई में गिरी वैगनआर, चालक की दर्दनाक मौत

लालकुआं ब्रेकिंग : मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, चले जमकर लात घूंसे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments