रैली से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की भिडंत, खुखरी से जानलेवा हमला, अस्पताल भर्ती

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मजखाली मंडल भाजपा कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर हुई रैली में भाग लेने गये एक भाजपा कार्यकर्ता…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मजखाली मंडल भाजपा कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर हुई रैली में भाग लेने गये एक भाजपा कार्यकर्ता पर युवक ने धारधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी कलाई बुरी तरह कट गई।

बताया जा रहा है कि ताड़ीखेत ब्लॉक के रहने वाले दीपक बिष्ट उर्फ देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह पर एक युवक ने धारधार हथियार (खुखरी) से हमला कर दिया। इस दौरान उसका हाथ, कलाई के पास से कट गया। उन्हें उपचार के लिए रानीखेत अस्पताल भर्ती किया गया है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार मछखाली मंडल की रैली में शामिल होने गये भाजपा कार्यकर्ताओं की आपस में भिडंत हो गई। इस दौरान एक दबंग ने दीपक बिष्ट पर खुखरी से वार कर दिया। उनका आरोप है कि नारायण दत्त जोशी नाम के एक युवक ने शराब पीकर उस पर हमला किया है। जिससे उनका हाथ बुरी तरह कट गया है। इधर घायल दीपक को उपचार के लिए रानीखेत अस्पताल भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। इधर तहसीलदार निशा रानी व राजस्व उपनिरीक्षक गोपाल राम ने अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी हासिल की। राजस्व पुलिस के अनुसार जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *