HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: खुशी में झूमे भाजपा कार्यकर्ता, जुलूस निकाल जश्न मनाया

बागेश्वर: खुशी में झूमे भाजपा कार्यकर्ता, जुलूस निकाल जश्न मनाया

ADVERTISEMENTS

👉 पार्वती ने जताया जनता का आभार, बोलीं— विकास के लिए मेहनत करुंगी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा ने लगातार पांचवी बार अपना परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्यशी बसंत कुमार को 2405 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की है। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

पूर्व मंत्री चन्दन राम दास के निधन से रिक्त हुई बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने जीत दर्ज की। पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास की जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कर जश्न मनाया। इधर चुनाव जीतने पर पार्वती दास ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत को पूर्व मंत्री चन्दन राम दास को मतदाताओं द्वारा दी गई श्रद्धांजलि बताया और कहा कि मतदाताओं ने कार्यकर्ताओ की मेहनत एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किये गए कार्यों पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए अथक मेहनत के साथ कार्य करूंगी। इधर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने जनादेश को स्वीकार करते हुए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

पार्वती दास BJP33247
बसंत कुमार CON.30842
अर्जुन देव UKD857
भगवत प्रसाद SP637
भागवत कोहली UPP268
NOTA1257
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments