HomeUttarakhandBageshwarउपचुनाव की जीत केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की...

उपचुनाव की जीत केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यों पर जनता की मुहर : धामी

देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा सरकार पर मातृशक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठ जनों की अटूट विश्वास का प्रमाण है।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। बागेश्वर की जनता का एक बार फिर भाजपा पर विश्ववास जताने के लिये हृदयतल से आभार।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रवाद, लोक कल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी। अंत में उन्होंने बागेश्वर विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक पार्वती दास के उज्ज्वल भविष्य और कार्यकाल की कामना की है।

दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी के उप चुनाव में जीत पर बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। उन्होंने जुलूस निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा ने पांचवीं बार बागेश्वर विधानसभा से अपना परचम लहराया है।

विजयी प्रत्याशी पार्वती दास ने भी जीत पर कार्यकर्ताओं और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत बागेश्वर की जनता का पूर्व केबिनेट मंत्री और उनके पति चंदन राम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बागेश्वर के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वह अपने पति के अधूरे कार्यों को भी आगे बढ़ायेंगी।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के असामयिक निधन के बाद बागेश्वर विधानसभा सीट रिक्त हो गयी थी। भाजपा ने उपचुनाव में दास की पत्नी पार्वती दास को उम्मीदवार घोषित किया था।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments