HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : भाजपा उत्तरी मंडल ने की कार्यकर्ता प्रशिक्षण की तैयारी

हल्द्वानी : भाजपा उत्तरी मंडल ने की कार्यकर्ता प्रशिक्षण की तैयारी

हल्द्वानी। आज भाजपा नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल की प्रशिक्षण की तैयारी बैठक कुमाऊं संभाग कार्यालय में नगर अध्यक्ष नवीन पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा के प्रभारी (प्रशिक्षण) कमलनयन जोशी एवं मंडल प्रभारी संजीव शर्मा ने आगामी होने वाले प्रशिक्षण की तैयारी के संबंध में जानकारी ली गई। एवं मंडल में जिन्हें जिम्मेदारी मिली है उनसे उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। बैठक में नगर महामंत्री दिशांत टंडन, उपाध्यक्ष पन राम, विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, मंत्री अनिल चंदोला, वीरेंद्र दे उपा, चंदन नेगी, आनंद आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम अधिकारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल नेगी, पूर्व पार्षद विपिन जोशी आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर महामंत्री दिशांत टंडन द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा नगर हल्द्वानी (उ.) की प्रशिक्षण तैयारी बैठक के उपरांत नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी के पिताजी के स्वर्गवास होने पर दो मिनट का मौन रखकर पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई।

ADVERTISEMENTSAd

लालकुआं : उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के आवाहन पर लालकुआं में निकाली गई इन्दिरा गांधी तिरंगा यात्रा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments