बागेश्वर। बागेश्वर जिले के निवासी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया का नियुक्ति के बाद प्रथम बार जनपद में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक चौराहे पर ढोल नगाड़े पटाखे आतिशबाजी करके उनका स्वागत किया व मिष्ठान वितरण किया। स्वागत समारोह में बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, राजेंद्र परिहार, मीडिया प्रभारी प्रकाश शाह, लक्ष्मण देव, वीरेंद्र परिहार, आदर्श कठायत, ग्रामीण मंडल भाजपा अध्यक्ष खड़क टगडियां, गोविंद सिंह बाफिला, सूरज जोशी, शेर सिंह बिष्ट व दीपक गस्याल इस मौके पर उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


