Udham Singh NagarUttarakhand

सितारगंज : भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा ने सीएम आपदा राहत राशि के बांटे चेक

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष में चयनित लाभार्थियों को विधायक सौरभ बहुगुणा ने चेक बांटे। गुरुवार को नगर पंचायत शक्तिगढ़ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम विधायक बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्रवासियों हर समस्या के निस्तारण के लिए वह तत्पर हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश में चहुमुखी विकास कर रही है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के साथ उनकी जरूरतों को पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा गरीब निर्धन व असहाय जरूरतमंदों व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए मैं हमेशा तत्पर हूं। शक्तिगढ़ नगर पंचायत सभागार में पहुंचे लाभार्थियों ने भी प्रदेश सरकार के साथ विधायक सौरभ बहुगुणा का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के साथ नगर पंचायत के चेयरमैन सुकांत ब्रह्म, भाजपा मंडल अध्यक्ष कार्तिक राय, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, संजय बसाड़, दयानंद तिवारी, राकेश बिष्ट, मोहित बिष्ट, दिपांसु रावत, अजय कठायत, अमित भण्डारी व प्रिंस गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़ : फेसबुक-ट्विटर हों या नेटफ्लिक्स-अमेजन, सबके लिए बन गए सख्त नियम!

नई गाइडलाइंस के अनुसार आपत्तिजनक कंटेंट का ‘रचनाकार’ कौन? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देना होगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती