HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जयंती पर या​द किए गए भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ...

अल्मोड़ा : जयंती पर या​द किए गए भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत, भाजपा नेताओं ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
ति​थि — 10 सितंबर, 2020

भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा के कई लोगों ने गोविंद बल्लभ पार्क में पहुंचे, जहां उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त जन्म 10 सितम्बर 1887 को हुआ था। वह एक प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने पूरे विश्व में भारत का नाम तो रोशन किया ही, साथ ही अल्मोड़ा जिले का नाम भी विश्वपटल तक पहुंचाया। वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमन्त्री और भारत के चौथे गृहमंत्री रहे। उन्हें सन् 1957 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गृहमंत्री के रूप में उनका मुख्य योगदान भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करना तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करना था। उनके जीवन व कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। जयंती पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल, कार्यक्रम संयोजक चंदन​ सिंह भोज, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, प्रकाश बिष्ट, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, रिक्खू साह, राहुल वोहरा, अमित साह, दीप्ति सोनकर, पूनम पालीवाल, महेन्द्र रावत, किरन पन्त, रोहित साह, नरेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र साह आदि कई लोगों ने मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments