Almora News: भाजपा ने राज्य में अस्थिरता फैलाने का काम किया है, 10 साल के कार्यकाल में ​सिर्फ अस्थिरता के साथ दिए हैं 08 मुख्यमंत्री—बिट्टू कर्नाटक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में राज्य निर्माण के बाद अस्थिरता…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड में राज्य निर्माण के बाद अस्थिरता की राजनीति करने का काम किया है। यही वजह है कि इस पर्वतीय राज्य में 20 सालों में 11 मुख्यमंत्री अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य में केवल मुख्यमंत्री बनाने का काम हो रहा है।
एक बार फिर राज्य में मुख्यमंत्री बदले जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री कर्नाटक ने भाजपा पर अस्थिरता की राजनीति का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा है कि राज्य की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और बेरोजगारी के मुख्य मुद्दे हासिये पर हैं। श्री कर्नाटक ने कहा कि भाजपा ने इन मुद्दों को अनदेखी करते हुए केवल राज्य में स्थित राजनीति फैलाने का काम किया। इसके अलावा राज्य के लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र है कि जिस राज्य में कोई स्थाई सरकार है, तो उसे अस्थिर करना। चाहे सरकार पक्ष की हो या विपक्ष की। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में जहां विकास योजनाओं ने तेजी से धरातल में अपना रूप लेना चाहिए था, वहां भाजपा का काम प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि नये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने सबसे बड़ी चुनौती भाजपा के घोषणापत्र को अमलीजामा पहनाना है, लेकिन अब केवल चुनाव के 6 माह बचे हैं। जो संभव प्रतीत नहीं होता।
श्री कर्नाटक ने अपने बयान में कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 8 मुख्यमंत्री मुख्यमंत्रियों की सौगात दी है और जनता को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में पलायन तेजी से बढ़ा है, बेरोजगारी चरम पर है, युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं और इन मुद्दों पर भाजपा सरकार फेल रही है। उन्होंने कहा कि अब नये मुख्यमंत्री से आशा की जा रही है कि वे 6 महीनों में 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देंगे, जिससे उनका मुख्यमंत्री बनना सही सार्थक सिद्ध हो। उन्होंने नये मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि वे राज्य को सही दिशा में ले जाने का काम करेंगे तथा कोरोना की संभवित तीसरी लहर से प्रदेश के नागरिकों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *